Ticker

6/recent/ticker-posts

बिल की जानकारी के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने एसएमएस और ईमेल की दी सुविधा

डिस्कॉम को भेजो एसएमएस, जानो अपना बिल
अजमेर।  उपभोक्ताओं को उनके बिल की राशि की जानकारी देने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने एसएमएस और ईमेल की सुविधा दी है। उपभोक्ता निगम द्वारा जारी मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल आईडी पर मेल करके अपने बिल की राशि, अंतिम तिथि व अन्य जानकारी ले सकते हैं।
     
प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ता जिनको अपना विद्युत बिल प्राप्त नही हुआ है, उनके लिए निगम द्वारा जिलेवार मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई डी जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि ऎसे उपभोक्ताओं को उपरोक्त मोबाईल नम्बर, ई-मेल पर अपने विद्युत बिल में अंकित के. नम्बर लिखकर एस.एम.एस., ई-मेल करना होगा। एस.एम.एस., ई-मेल करने पर उपभोक्ता को व्हाट्सएप्प नम्बर, ई-मेल पर विद्युत बिल एवं बिल जमा करने का लिंक प्राप्त हो जाएंगे। यदि उपभोक्ता का व्हाट्सएप्प नम्बर, ई-मेल नही है तो उसे एस.एम.एस. करने पर बिल की राशि व भुगतान देय तिथि की जानकारी, बिल डाउनलोड करने का लिंक व बिल जमा करने का लिंक एस.एम.एस. द्वारा प्राप्त हो जाएंगे। उपभोक्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम की वेबसाइट पर दिए हुए लिंक पर जाकर भी अपने विद्युत बिल की जानकारी के. नम्बर डालकर प्राप्त कर सकता है एवं अपना विद्युत बिल जमा कर सकता है।
यह रहेंगे मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी
     
प्रत्येक जिले के लिए ई-मेल आईडी व मोबाईल नम्बर इस प्रकार रहेंगे।
अजमेर जिले के लिए ईमेल आईडी  jenitadc.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9413399214 
भीलवाड़ा जिले के लिए ईमेल आईडी jenitbhl.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 8107673718
नागौर जिले के लिए ईमेल आईडी jenitngr.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9413301378 
झुन्झुनु जिले के लिए ईमेल आईडी aenitjjn.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414005617
सीकर जिले के लिए ईमेल आईडी jenit1skr.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 8441073247
बांसवाडा जिले के लिए ईमेल आईडी aenitbsw.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414005683
चित्तौडगढ़ जिले के लिए ईमेल आईडी jenitchr.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9664385365
डूंगरपुर जिले के लिए ईमेल आईडी jenitdpr.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414008799
प्रतापगढ जिले के लिए ईमेल आईडी jenitpgh.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414065736 
राजसमन्द जिले के लिए ईमेल आईडी jenitrsmd.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414002612 
उदयपुर जिले के लिए ईमेल आईडी aenitudr.avvnl@rajasthan.gov.in मोबाईल नम्बर 9414005642 है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ