Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 8 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेगी। संत दर्शन मिलेगा।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
व्यापार-व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करे। धैर्य रखें। अपने लक्ष्य पर दियांन दीजिये। 


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
अपने चतुराई से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति पर विशेष आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेगी। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जो काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंभ होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। निवेश शुभ रहेगा।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
आप की कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव है। समय अच्छा है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है। लाभ के योग अच्छे है।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
अपनी वाणी पर निरयंत्र रखे। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
आप व्यर्थ चिंता छोड़े और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। समय उत्तम है। समय का पूरा-पूरा लाभ लेवे


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
दिन आलस भरा रहेगा, जो सोचा था वैसा नहीं होने से चिंता बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा महत्वपूर्ण कार्य निरस्त होंगे। पेट से संबधित रोग उभर सकते हैं, सतर्क रहें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
समय का इंतजार करें, जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ