Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। प्रमाद न करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धैर्य रखें।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


नए काम मे जल्दबाजी न करें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी रहेगी।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। राजकीय बाधा दूर होगी। शत्रु शांत रहेंगे। दूसरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता बनी रहेगी।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। लाभ की स्थिति बनेगी। विवेक का प्रयोग किसी बड़ी बाधा को दूर कर सकता है। प्रसन्नता रहेगी।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय 


रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


लिया हुआ कर्ज समय पर लौटा पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धनार्जन होगा। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत सफल रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। समय उत्तम है।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 


पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। कुसंगति से हानि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। चिंता रहेगी। धैर्य रखें।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सम्माननीय व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आलस्य हावी रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। पुरानी किसी बड़ी समस्या का समाधान सहज ही मिलेगा। लाभ होगा।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ