Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 15 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी में संयम आवश्यक है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।  विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मनोनुकूल सूचना प्राप्ति होगी। किसी व्यक्ति का व्यवहार मनोनुकूल नहीं रहेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। रुके काम पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ सहज ही होगा। कार्यकुशलता का विकास होगा। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में बाधा संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परिवार में बेवजह कलह हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में प्राप्त होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लाभ होगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। घर-बाहर अनुकूल वातावरण रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
परिवार के किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां सावधानी से रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। जल्दबाजी न करें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
नई आर्थिक नीति लागू करने का साहस जुटा पाएंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं।


अजमेर : लॉकडाउन में खुलेंगी कुछ और दुकानें, सुरक्षा का रखना होगा ध्यान - Ajmer Muskan - https://ajmermuskan.page/article/ajamer-lokadaun-mein-khulengee-kuchh-aur-dukaanen-suraksha-ka-rakhana-hoga-dhyaan/55p8ah.html


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ