Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 1 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
कम समय में कार्य पुरे होने से खुश होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आज लक्ष्मीनारायण के मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई जरूर अर्पण करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
अपने मनमर्जी से कार्य न करें अन्यथा परेशानी बड़ सकती है। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च के योग है। वाहन चलाते वक्त सावदानी बरते।आज तिल गुड़ का दान जरूर करें। 


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। किसी कार्य को करवाने के लिए मेहनत अधिक होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिजनों से आपको व्यवहार ठीक करने की जरूरत है।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
कोई बड़ा कार्य करना पड़ सकता है। शरीर कष्ट रहने से तनाव बढ़ेगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। संपत्ति के विवाद में परिवार जनों का सहयोग न मिलने से क्रोधित होंगे।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
अपने सही समय का इंतजार करें।जल्दबाजी अच्छी नही है कार्यस्थल पर लोगों का आप के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा। वाणी पर निरयन्त्र रखे। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
आप की सूझ-बुझ से रुके काम पुरे होंगे। आज का दिन किसी से कोई भी वादा न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजनीती में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
कई दिनों से जिस व्यक्ति से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज अवसर मिल सकता है। आप की लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
अपने अधिकारों का सही प्रयोग कर रहे है। किसी विरोधी की बुरी नजर लग सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आज पूण्य करने का दिन है। किसी मंदिर में यथा योग्य दान जरूर करें।


धनू : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
व्यवसाय में चल रहे उतार चढ़ाव से चिंतित रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।भागदौड़ व मेहनत करने से थकान रहेगी।अपने सुवास्थय पर दियांन देने की जरूरत है।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
कोई भी काम करने के पहले अपने परिजनों से राय जरूर लें। मित्रों के कारण किसी विवादित मामलों में उलझ सकते है। बिना सोचे-समझे किए गए कार्यों से हानि संभव है।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप न करे अन्यथा नुकसान हो सकता है। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज 
व्यवसाय में शत्रु परास्त होंगे। परिजनों से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। निवेश से अच्छे लाभ के योग है। नोकरी में कार्य भार भर सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ