Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल के रेल कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की दी शुभकामनाएं

अजमेर। मजदूर दिवस पर NWREU अजमेर मण्डल की 19 शाखाओं की 78 टीमों ने 6000 से अधिक रेल कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देकर यूनियन की और  सेनिटाइजर, गमछे, मास्क, बिस्किट आदि का वितरण किये।


शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही एक जुनून के साथ अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, रानी फालना, आबूरोड, डीजल शेड, नसीराबाद, भीलवाड़ा, खामली घाट, मावली, उदयपुर, राणा प्रताप नगर शाखाओं के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में रेल कर्मचारियों से मिले, उन्हें मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी और मजदूर दिवस जिन्दाबाद, रेल कर्मचारी जिन्दाबाद, भारतीय रेल जिन्दाबाद के नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं ने 325 से अधिक यूनिटों पर पहुंचकर 6000 से अधिक रेल कर्मचारियों से मिले। यूनियन के कार्यकर्ताओं और रेल कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह था।


अजमेर में रेलवे अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, टेक्निशियन सहित समस्त पेरा मेडिकल एवं सहायक स्टाफ का उनकी स्मरणीय सेवाओं के लिए फूल माला पहनाकर अभिनन्दन किया और उन्हें सैनिटाइजर दिया गया। इसी क्रम में ट्रैक मेंटेनर, ट्रैफिक, इलेक्ट्रिक, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, सिंगनल, आरपीएफ, वाणिज्य, लेखा, मण्डल कार्यालय के सभी कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करके सभी को यूनियन की और से सैनिटाइजर वितरित किया गया।


अध्य्क्ष मोहन चेलानी ने यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। चेलानी ने बताया कि युनियन के साथी, शेष रहे कार्यस्थलों पर शनिवार को भी जाएंगे और यूनियन का प्रयास होगा कि हम सभी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें मजदूर दिवस की बधाई दे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ