Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी भाषा एवं संस्कृति से जुड़े दरबारों में  प्रदान की जा रही है जानकारी

पूज्य सिन्धी पंचायत द्वारा लॉकडाउन में सिन्धी दरबारो सन्तो की जानकारी              
अजमेर। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लॉक डाउन के अन्तर्गत अपने अपने निवास स्थान पर ही सिन्धी दरबारों एवं आश्रमो की सिन्धी भाषा एवं संस्क्रति की जानकारी प्रदान करने के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ठठेरा चौक स्थित बाबा हरदयाल दरबार की दरबार में संत अशोक गाफिल द्वारा अपने परिवार के लोगो को सिन्धी सिखाने का आयोजन किया गया। 


दरबार साहिब श्री राम विश्व धाम में महनत अर्जुनदास, आशा गंज स्थित राजवीर दरबार में महंत टहलगिरी गोस्वामी द्वारा, कार्यक्रम के संयोजक एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी द्वारा, सह संयोजक राजेश झूरानी, किशोर विधानी द्वारा संत महात्माओ की दरबारो आश्रमो की जानकारी प्रदान करने का कार्य सिन्धी भाषा सिखाने के साथ साथ किया जा रहा है और बताया कि मोबाईल फोन पर सिन्धी भाषा देवनागिरी में भी अनेक लोगो ने संदेश भेजना प्रारम्भ कर दिया है। एडवोकेट पदम लखानी, महासचिव रमेश लालवानी, नानकी केसवानी, भागचन्द दौलतानी, ज्योति तोलानी, भगवान भागचन्दानी, मुनीमचन्द टेकचन्दानी तथा अन्य ने परिवार के सदस्यो को सिन्धी दरबारो की जानकारी प्रदान की।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ