Ticker

6/recent/ticker-posts

संत भगत कंवरराम की जयंती पर दीपदान कर किया पूजन

अजमेर। सिन्ध के महान संत भगत कंवरराम की जयंती की पूर्व संध्या पर सिन्धी समाज के अनेक संगठनो ने अपने निवास पर दीपदान एवं पूजन आराधना कर भगत कंवरराम को नमन किया। रविवार को सन्त कंवरराम के परम भक्त विजय शाहनी ने अपने निवास आनासागर लिंक रोड पर परिवार के साथ सन्त कंवरराम को दीपदान कर नमन किया और पूजा आराधना की तथा सन्त कंवरराम के जीवन पर प्रकाश डालकर परिवार के सदस्यो को उनकी जीवनी बताई। 


सिन्धी शिक्षा  विकास समिति के प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि उल्लेखनीय हे कि विजय शाहनी के पिता स्वर्गीय नत्थूमल शाहनी ने ही अजमेर में सन्त कंवरराम मण्डल,सन्त कंवरराम धर्मशाला, सन्त कंवरराम प्याउ एवं परिवार के सदस्यो ने सनत कंवरराम विद्यालय की स्थापना की। समिति के संरक्षक गोविन्दराम खटवानी, अध्यक्ष रमेश चेलानी, जयकिशन वतवानी, संरक्षक भगवान दास हरवानी, सिन्धी संगीत समिति के अध्यक्ष धनश्याम भूरानी, उपाध्यक्ष प्रदीप हरवानी, राजकुमार सतवानी, दिलीप बूलचन्दानी, जितेन्द्र रंगवानी, संस्कार कॉलोनी अजय नगर के अध्यक्ष रमेश लख्यानी, पहाड गंज के गोरधनदास दादलानी, दरगाह बाजार के कमल लालवानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी, वैशाली नगर के तरूण लालवानी, खारी कुई के मनोज झामनानी तथा अन्य ने सन्त कंवरराम की जयंती की पूर्व संध्या पर अपने निवास से दीप प्रज्जवलित करके नमन कर आराधना की।      


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ