Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य सरकार आपदा राहत कोष से दे राहत : देवनानी

केन्द्र पर ना टाले अपनी जिम्मैदारी
अजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा कि लम्बे लाॅकडाउन के चलते प्रदेश में उत्पन्न हालातों में राज्य सरकार आपदा राहत कोष से राहत प्रदान करे ना कि केन्द्र पर अपनी जिम्मैदारी टाले। देवनानी ने कहा कोरोना महामारी के कारण प्रदेश के मजदूरवर्ग व गरीब लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है परन्तु राजस्थान सरकार ने अभी तक प्रदेश के आपदा राहत कोष से कोई राहत जनता को नहीं दी है। राज्य सरकार इसकी सारी जिम्मैदारी केन्द्र पर थोंप कर बचना चाह रही है तथा झूठी वाहवाही लूटना चाह रही है। 


देवनानी ने कहा कि प्रदेश के एपीएल कार्डधारी गरीब लोगों की स्थिति बहुत खराब है। राज्य सरकार को एपीएल कार्डधारी परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था तत्काल करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जो मिड-डे मिल का खाद्यान्न पड़ा है उसे भी काम में लिया जा सकता है। राज्य सरकार के पास डीएमएफटी फण्ड में 2765 करोड की राशि उपलब्ध है।


जबकि केन्द्र सरकार ने सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोडी है। केन्द्र से राजस्थान सरकार को 5 हजार पीपीई किट, 1 लाख एन-95 मास्क, 2 लाख ट्रिपल लेअर मास्क मिले है। केन्द्र सरकार ने 1.52 करोड़ जनधन खातों में 500-500 रूपयें जमा कराये है जो कि कुल राशि 760 करोड होती है। इसके अलावा भी केन्द्र सरकार जनता की सहायता में कहीं भी पिछे नहीं रही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ