Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेम प्रकाश मंडल के महंत बुधरप्रकाश के देवलोकगमन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

अजयमेरू सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपने निवास से किया नमन         
अजमेर। अजयमेरू सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर, सिन्धी संगीत समिति, सिन्धू ज्योति सेवा समिति अजमेर एवं अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेम प्रकाश मण्डल के अमरापुर धाम के महनत स्वामी बुधरप्रकाश के शनिवार को देवलोकगमन पर शोक प्रकट किया है और अपने अपने निवास से ही श्रद्धासुमन अर्पित किये है।


स्वामी गुवालानन्द आश्रम के महंत चेतन कृष्ण महाराज, बाबा हरदयाल दरबार के महंत अशोक गाफिल, राजावीर दरबार के महंत टहलगिरी गोस्वामी, हाथीराम धाम के राधूराम, रामदास दरबार के महंत अर्जुनदास, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, महासचिव रमेश लालवानी, सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, थांवरदास टोरानी, दिलीप सामनानी, गोविन्द लालवानी, महेश पिंजलानी, प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के  राधा विधानी, रेखा प्रेमचन्दानी, तरूण लालवानी, नितेश भाटिया, हाशू भाई, कमल लालवानी, सिन्धी संगीत समिति के अध्यक्ष रमेश चेलानी, मनोहर मोटवानी, धनश्याम गुवालानी, भगवान वरलानी, लेखराज ठकुर, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, राम खूबचन्दानी, भगत चन्द्रप्रकाश, भगत ललित, प्रकाश छबलानी, अशेाक झामनानी, विष्णु जुमानी, पूज्य सिन्धी पंचायत हरि ओम कॉलोनी के नरेन्द्र मानकानी, वर्षा दुहिलानी, पुरषोत्तम जेठवानी, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी, लता राजवानी, कुन्ती टोरानी, महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महंत बुधरप्रकाश को सबने अपने अपने निवास से श्रद्धासुमन अर्पित किये है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ