शाहपुरा(मूलचन्द पेसवानी)। रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज का निर्वाण महोत्सव रविवार को सादे कार्यक्रम में रामनिवास धाम में किया गया। इस दौरान संप्रदाय के पीठाधीश्वर सहित कुछेक संत ही मौजूद रहे।
लॉक डाउन के चलते महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज का निर्वाण महोत्सव के बड़े आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। आज रामनिवास धाम में केवल संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी रामदयाल महाराज, भंडारी संत शंभुराम महाराज सहित दो अन्य संतों ने महाप्रभु के स्तंभजी स्थल पहुच कर प्रणाम किया तथा समूचे विश्व को कोरोना मुक्त होने की कामना की और आरती वंदना की। उन्होंने पंचग्रंथ व अणभेवाणी का पाठ करके महाप्रभु के बताये रास्ते पर चलने का आव्हान किया।
0 टिप्पणियाँ