Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन : गौमाता एवं पशु पक्षियों की सेवा रहेगी जारी 

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉकडाउन पर गौमाता एवं मूक पशु पक्षियों की सेवार्थ उन्हें भोजन करवाने की जो मुहीम शुरू करि थी वो लॉक डाउन की समाप्ति तक इसी प्रकार जारी रहेगी।  


संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा प्रतिदिन शहर की सड़को पर नज़र आने वाली गौ माता एवं कई पशुओं को हरे चारे का भोजन करवाया जा रहा है इसी के साथ संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में शहर की सड़कों से पकड़ के लायी गयी गौमाता, बछड़ो, नंदी एवं कुछ गधो को भी प्रतिदिन हरे  चारे का भोजन करवाया जा रहा है।  


इसी कड़ी में आज भी शहर के रामगंज, कैसरगंज, बजरंग गढ़ चौराहा, कवंडस पूरा, वैशाली नगर सहित कांजी हाउस में रहने वाली लगभग 270 से अधिक गौ माता एवं वहां रखे गए गधों को भी हरे चारे का भोजन करवाया।  


मुहीम के संयोजक नोरत बंसल और जय गोयल ने बताया की संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए मक्का, बाज़ार और ज्वार भी रखा जा रहा है साथ ही श्वानों को टोस्ट आदि खिलाये जा रहे हैं।  ये सभी सेवाएं लॉकडाउन की समाप्ति तक जारी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ