Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना महामारी : भाजपा की महिला कार्यकर्ता बना रही मास्क

विधायक देवनानी ने उपलब्ध कराया कपड़ा
10 हजार मास्क बनाकर वितरण करने का लक्ष्य


अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की महिला कार्यकर्ताओं ने कपड़े की सिलाई कर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। विधायक वासुदेव देवनानी ने उन्हें इसके लिए काॅटन का कपड़ा उपलब्ध कराया है जिससे महिला कार्यकर्ता अपने घरों पर ही मास्क बनाने में जुटी हुई है। 


विधायक देवनानी ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा 10 हजार मास्क तैयार किये जाएंगे जिन्हें क्षेत्र में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काॅटन के कपड़े से बनाये जा रहे मास्क सुविधाजनक होने के साथ ही एक बार प्रयोग में लेने के बाद साबुन से धोकर व प्रेस करके फिर काम में लिये जा सकते है। 


मास्क बनाने का कार्य भाजपा की लक्ष्मी यादव, श्वेता शर्मा, डाॅ. सरोज चैधरी, सुलोचना शुक्ला, सावित्री शर्मा सहित कई महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ