Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना : जरूरतमंदों के राशन सामग्री के लिए मणियार ट्रस्ट ने दिये एक लाख रू

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा मूल के उद्योगपति ओमप्रकाश मणियार ने मणियार चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शाहपुरा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए 1,00,000 अक्षरे एक लाख रुपये के आर्थिक सहयोग की घोषणा की है। मणियार पूर्व में प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 21 लाख रू व राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष भीलवाड़ा जिला कलेक्टर में 11 लाख रू की राशि दे चुके है। 


यह जानकारी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष लालूराम जागेटिया व प्रेस क्लब अध्यक्ष चांदमल मूंदड़ा ने दी। जागेटिया ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को दी जाने वाली राशन सामग्री पात्रता की जांच के उपरांत ही दी जानी चाहिए। क्यों कि यह सामग्री केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए है। जरूरतमंद वो ही परिवार हो सकता है जिसके घर में आज भी खाने को कुछ नहीं है। केवल सर्वे या रिकमंड से यह सामग्री वितरित नहीं होनी चाहिए। यह दी जाने वाली सामग्री कोई सरकार की राशन सामग्री नहीं है, लेने वाले को भी जनहित में आत्मचिंतन कर ही लेना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ