Ticker

6/recent/ticker-posts

घर बैठे दे सकेंगे सवालों के जवाब, सिंन्धी प्रतियोगिता के फॉर्म ऑनलाइन जारी

प्रशोन्तरि/प्रतियोगिता के ज़रिए सिंन्धी भाषा, संस्कृति, साहित्यिक व महापुरूषों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेंगी। फॉर्म देवनागरी में भरे जा रहे है। नियम व शर्तों की जानकारी फॉर्म में दी गई है।


जोधपुर में भी युवाओं और महिलाओं द्वारा भी प्रतियोगिता में भाग लिया जा रहा है। 10 अप्रैल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में 15वीं भाषा के रूप में सम्मिलित करने के उपलक्ष में भारतीय सिन्धू सभा, राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की जानकारी के लिये चल रही राज्य स्तरीय आनलाइन डिजीटल प्रतियोगिता व्हाट्सअप पर प्रनोतरी 10 अप्रैल को जारी की गई है।
          
प्रदेश भाषा साहित्य मंत्री व संयोजक डाॅ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि राज्य भर में सभा की ईकाईयों, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों के साथ सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों व शिक्षा मित्रों के ग्रुपों में 1 अप्रैल से गोविन्दराम माया (जयपुर) द्वारा लिखित ईष्टदेव झूलेलाल के जीवन र्दान का आलेख व संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा से सम्बंधित जानकारी दी जा चुकी जिसके 20 प्रश्नों की प्रनोतरी दोनो आलेखों से दस दस प्रश्नों को जोड़कर जारी की जायेगी। इन प्रश्नों का उतर केवल ईमेल compititionbssrj@gmail.com पर 20 अप्रैल 2020 तक भेजे जा सकेगें।


प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार रूपये 2100/- द्वितीय 1100/- तृतीय 501/- एवं प्रत्येक जिला स्तरीय तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक रूपये 251/- के होगें। विजेताओं का चयन लाॅटरी से किया जायेगा।
  
जोधपुर महानगर अध्यक्ष लखमीचंद किशनाणी ने बताया कि कोरानावायरस के दुप्रभाव के कारण लाॅकबंदी में परिवारों को घरो पर रहकर ही इसमें भाग लेने से युवाओं को संस्कारों का ज्ञान होगा। परिणाम 30  अप्रैल तक या कोरोना वायरस पर लागू लाॅकबंदी समाप्त होने के बाद जारी किये जायेगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ