Ticker

6/recent/ticker-posts

एसीजेएम ने जयगुरुदेव आश्रम का लिया व्यवस्थाओं जायजा, न्यायाधीश ने दी राशन सामग्री

भोजन के पैकेट वितरित करने के लिए मोबाईल वेन उपलब्ध करायी 
भीलवाड़ा (मूलचन्द पेसवानी)। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में मथुरा के बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी श्रद्धेय पंकज महाराज के निर्देश पर जयगुरुदेव संगत जहाजपुर द्वारा नर सेवा नारायण सेवा में चल रही भोजन सेवा का आज जहाजपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक सेन व तालुका विधिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में वितरित कराये जा रहे भोजन पैकेट की सभी व्यवस्था, भोजन निर्माण व्यवस्था और वितरण व्यवस्था के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा संतोष जमाया। एसीजेएम सेन ने भोजन पैकेट वितरण के लिए तालुका विधिक सेवा समिति की मोबाइल वेन को भी उपलब्ध करायी। संगत की ओर से पिछले 24 दिनों से यह व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आश्रम पर चल रही भोजन वितरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जयगुरुदेव संगत जहाजपुर द्वारा किये जा रहे कार्य को सराहनीय बताया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जयगुरुदेव आश्रम पर रसद खाद्य राशन सामग्री भी उपलब्ध करवाई ओर तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से प्रदत्त मोबाईल वेन को खाद्य सामग्री वितरण हेतू उपलब्ध करवाया गया।


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर अशोक सेन, गिरधर गोपाल शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण जयगुरुदेव आश्रम पहुंचे। इस दौरान न्यायाधीश सेन ने बाबा जयगुरुदेव महाराज जी के स्वरुप के दर्शन किए। संगत के पदाधिकारियो ने अधिकारियों को दूरदर्शी आवाज मासिक पत्रिका व टेबल कलेंडर भेंट किया।


इस दौरान अशोक सेन, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति जहाजपुर एवं गिरधर गोपाल शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद चिकित्सालय जहाजपुर, न्यायालय हाजा के कर्मचारी रामसिंह मीणा, शिवराज सिंह मीणा, पवन मीण, अमित कुमार शर्मा भी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ