Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी ने विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये दाहरसेन मण्डल के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

महिला कार्यकर्ता घर पर मास्क बनाकर करेगी वितरित
कर्फ्यू व लाॅकडाउन क्षेत्र में राहत के लिए प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों से करे सम्पर्क 
अजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के दाहरसेन मण्डल के कार्यकर्ताओं से विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं कफ्र्यू व लाॅकडाउन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में दूध, सब्जी व आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों को सूचित करे तथा समाधान नहीं होने पर उन्हें भी अवगत करावे। 


देवनानी ने अपने निवास पर विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से दाहरसेन मण्डल के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घरों में रहने का आग्रह करते हुए कहा कि वे मास्क का उपयोग करे तथा सोशल डिस्टेसिंग की पालना करे। कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र में कोई जरूरतमंद व्यक्ति हो तो उसकी सहायता करे। 


देवनानी ने बताया कि संवाद के दौरान मण्डल की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने घरों पर ही कपड़े से मास्क सिलकर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराएगी। कार्यकर्ताओं ने कफ्र्यू क्षेत्र में प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं किये जाने की जानकारी भी दी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ