Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी ने विडियो काॅल के जरिये कार्यकर्ताओं से की चर्चा

कोरोना महामारी व लाॅकडाउन में राहत कार्यो की ली जानकारी
विधान सभा क्षेत्र के पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों से की चर्चा
कार्यकर्ता जनता के दुःख-दर्द दूर करने के लिए रखे जीवन्त सम्पर्क
अजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विडियों काॅल के माध्यम से उनकी विधान सभा क्षेत्र के पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा की तथा सबसे आग्रह किया कि कोरोना महामारी व लम्बी अवधि के लाॅकडाउन के कारण उत्पन्न हालातों में जनता के दुःख-दर्द दूर करने के लिए वे जीवन्त सम्पर्क रखे। 


देवनानी ने अपने निवास पर विडियों काॅल के माध्यम से भाजपा के पार्षदों व पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए यह आग्रह भी किया कि पीएम केअर फण्ड में प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सहयोग राशि जमा कराए। उन्होंने आमजन को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के साथ ही क्षेत्र में सेनेटाईजेशन पर जोर देने के लिए भी कहा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके द्वारा उपलबध कराई गई मशीन के माध्यम से क्षेत्र में अधिक से अधिक दवा का छिड़काव कर सेनेटाईजेशन किया जाए। 


चर्चा के दौरान दाहरसेन मण्डल के महामंत्री सुरेश नवाल ने उनके द्वारा स्वच्छता सैनिकों का अभिनन्दन किये जाने की जानकारी दी। देवनानी ने चर्चा में भाग ले रहे सभी लोगों से आग्रह किया कि उन्हें भी उनके क्षेत्र में स्वच्छता सैनिकों का अभिनन्दन करना चाहिए। पार्षद नीरज जेन में जनता रसोई के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जा रहे भोजन पैकेटस व वार्ड 55 से पीएम केअर फण्ड में जमा कराये गये सहयोग की जानकारी दी। पार्षद दीपेन्द्र लालवानी ने क्षेत्र में एपीएल कार्डधारी लोगों को राशन नहीं मिलने से लाॅकडाउन की लम्बी अवधि में उनके सामने खड़े हो रहे संकट की जानकारी दी। पार्षद अनीश मोयल ने बताया कि क्षेत्र में कई बुजुगों को उन्होंने आवश्यक दवाईयां उनके घर पर उपलब्ध कराई। अन्य पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पेकेट व राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 


चर्चा में भाग लेने वाले सभी पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्र में किये जा रहे सेवाकार्यो की जानकारी दी गई तथा सभी ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि वर्तमान हालातों में क्षेत्र में कोई भूखा ना रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ