Ticker

6/recent/ticker-posts

छांगोमल जेठानी की पत्नी कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

अजमेर। समाज सेवी छांगोमल जेठानी की धर्मपत्नी कमला जेठानी के निधन पर सिन्धी समाज के अनेक संगठनो ने शोक व्यक्त किया है। सिन्धी शिक्षा  विकास समिति के अध्यक्ष रमेश चेलानी, संरक्षक भगवान दास हरवानी, सिन्धी संगीत समिति के अध्यक्ष धनश्याम भूरानी, उपाध्यक्ष प्रदीप हरवानी, जितेन्द्र रंगवानी, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, संस्कार कॉलोनी अजय नगर के अध्यक्ष रमेश लख्यानी, श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के महासचिव रमेश लालवानी, पडाव के प्रकाश मंशानी, पहाड़ गंज के गोरधनदास दादलानी, दरगाह बाजार के कमल लालवानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी, वैशाली नगर के तरूण लालवानी, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी, सचिव लता राजवानी, खारी कुई के मनोज झामनानी, आत्म प्रकाश उदासी, मेहता मार्केट के धनश्याम ग्वालानी तथा अन्य ने समाज सेवी छांगोमल जेठानी की धर्मपत्नी कमला जेठानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और श्रद्धासुमन अर्पित किये है।     


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ