Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान परशुराम की जयंती पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, अपनी संहारक शक्ति से निजात दिलाएंगे संकट से


अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अपने निवास पर ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम अपनी संहारक शक्ति से हमें संकट से निजात दिलाएंगे।


इस अवसर पर देवनानी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की व दीप प्रज्जवलित कर उनके चरणों में नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठें अवतार मृत्युंजयी  परशुराम जी शस्त्र व शास्त्र दोनों में माहिर थे। वे सत्य व पराक्रम के धारक थे। भगवान परशुराम का जीवन हमेशा हमें अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने और उस पर विजय प्राप्त करने को प्रेरित करता रहेगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ