Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र में मारे गए संतो की आत्मिक शांति के लिए अरदास की

अजमेर। बाबा दीप सिंह सेवा ट्रस्ट एवं सर्व धर्म समिति के पदाधिकारियो ने पालघर मुम्बई में मारे गये संतो एवं अन्य की आत्मओ की शांति हेतु अपने अपने निवास स्थान से ही गुरू ग्रंथ साहिब में अरदास करके आत्मओ की मुक्ति की प्रार्थना की साथ ही सुखमनी साहिब का पठ कर शान्ति की प्रार्थना की। बाबा दीप सिंह सेवा ट्रस्ट के सचिव सरदार बलबीर सिंह एवं पत्नी हरजीत कौर, सरदार परमजीत सिंह, परमजीत कौर, सरदार करण प्रीत सिंह ने अपने निवास फायसागर रोड से परिवार सहित गुरूग्रंथ साहिब में अरदास की और सुखमनी साहिब का पाठ किया।


कोषाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह ने मदार स्थित अपने निवास से, सरदार समुन्दर सिंह ने आगरा गेट निवास से, आर्य समाज के पण्डित जागेश्वर निर्मल, पण्डित दिनेश र्श्मा,भागचन्द दौलतानी, नितेश भाटिया, पीयूसीएल के अपाध्यक्ष डी.एल त्रिपाठी, सह सचिव रमेश लालवानी, सिस्टर कैरोल गीता, अंजू नयाल, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी, लता राजवानी, राजेश झूरानी तथा अन्य ने अपने अपने निवास से पालघर के मृतक संतोको श्रद्धासुमन अर्पित कर धटना की निन्दा की है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ