Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
चोट व दुर्घटना से शारीरिक कष्ट की आशंका है, स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।व्यापार अच्‍छा चलेगा।
   


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग विशेषकर प्राप्त होगा। 
    
मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
भूमि व भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। 
    
कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 
संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत हो सकती है। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्यों में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शेयर मार्केटसे लाभ हो सकता है। समय अच्छा है।
 
सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर निरयन्त्र रखे। लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक होगी। कारोबार, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। समय उत्तम है समय का लाभ लेवे।
    
कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना  
किसी मित्र या रिश्तेदार की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  व्यापार में लाभ बना रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
    
तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नए मित्र बनेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 
   
वृश्चिक :  सुवामी मंगल  रत्न  मूंगा
 रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश से  लाभ के योग अच्छे है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। 
    
धनु  : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। कानूनी कागजातों पर विशेष ध्यान दें। काम काज जियादा करने से थकान व कमजोरी रह सकती है।नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।
   
मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
डूबी हुई रकम प्राप्ति के प्रबल योग हैं।  आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ बढ़ेगा। नए काम मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग से संतुष्टि व प्रसन्नता दोनों रहेंगे।
     
कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
आर्थिक उन्नति के लिए नए विचार मन में आएंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
    
मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में  प्रमोशन के योग है। समय पर काम होने से मन मे प्रसन्नत रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ