Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 20 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।सुख के साधन जुटेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों के रुके काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न बुध
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में ध्यान लगेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
पहले लिए गए जल्दबाजी में निर्णय का प्रभाव प्रतिकूल हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। कामकाज अच्छा चलेगा । आय-व्यय बराबर रहेगा। जोखिम न लें।समय अच्छा है।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। वाणी पर नियं‍त्रण रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम मिलेंगे। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
सुख के साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।


मीन : सुवामी शनि रत्न नीलम
विवाद से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। भावना में न बहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ