Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 16 अप्रैल गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को उत्साह व प्रसन्नता से कर पाएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
किसी पुरानी व्याधि के उभरने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। भागदौड़ अधिक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आराम के साधनों पर व्यय होगा।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
घर में अतिथियों का आगमन होगा।शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।  लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।  निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद में भाग न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुका हुआ पैसा,कमीशन व किराया आदि प्राप्त हो सकता है। नया काम मिल सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल  रत्न मूंगा
किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कारोबार अच्‍छा चलेगा।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
भाग्य का साथ रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सहयोग से काम बनेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की इच्छा रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे।पूजा-पाठ में मन लगेगा।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी। व्यस्तता रहेगी।  घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
भूमि व भवन के क्रय-विक्रय संबंधी के कार्य लाभदायक रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते है। धैर्य से काम करे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ