Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : क्वारेंटाइन सेन्टर में व्यवस्थाओं की ली जानकारी

खाने की गुणवता एवं चिकित्सा सेवाओं की ली जानकारी
अजमेर। जिले के प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा एवं जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने आज भगवंत यूनीवर्सिटी स्थिति क्वारेंटाइन सेन्टर का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने खाने की गुणवता एवं चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को सभी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी उनके साथ उपस्थित रहे। जिला कलक्टर श्री शर्मा ने बताया कि क्वारेंटाइन सेन्टर में रखे गए व्यक्तियों से उनके भोजन की गुणवता एवं नियमितता के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने उपलब्ध करायी गयी चिकित्सकीय सुविधाओं को भी अपडेट रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यहां पर सुरक्षा एवं अन्य उपायों की भी जानकारी ली गई। 


अधिकारियों ने कायड़ विश्रामस्थली, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, एआईटी, आयुर्वेद चिकित्सालय, संस्कृति स्कूल सहित अन्य जगहों का दौरा कर संभावित क्वारेंटाइन सेन्टर एवं शेल्टर होम के लिए जगह देखी। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त गौरव अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सम्पत सिंह जोधा, राजेन्द्र सिंह कुड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ