Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर प्रशंसकों में शोक की लहर, कई संगठनों ने जताया शोक

अजमेर। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का  67 वर्ष की उम्र में  गुरूवार सुबह मुंबई के हॉस्पिटल में निधन हो गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अजमेर में कई संगठनों ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


अजयमेरू जिला फोटोग्राफर संगठन पदाधिकारियों ने संगठन के फिल्म कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर अपने अपने निवास से शोक व्यक्त किया है।


सिन्धी संगीत समिति अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा गुरूवार को मुम्बई में फिल्म कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


सिन्धी संगीत लेडिज क्लब अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने निवास पर ही फिल्म जगत के विख्यात कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर गुरूवार को श्रद्धासुमन अर्पित किये।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ