शाहपुरा(मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा कैकड़ी रोड़ पर तीन दिन से खेत की खाई में गिरकर दलदल में फंसी गाय को जीव दया सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर निकलवाया। गाय को बाहर निकलवा कर उसकी हालत गंभीर होने पर पशु चिकित्सालय से उसका उपचार कराने से गाय जिन्दा बच गयी।
जीव दया सेवा समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी ने बताया कि ओदी के पास खेत पर काम करने वाले श्रमिकों की सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो पाया कि खेत की खाई में एक गाय पिछले तीन दिन से पड़ी थी। वह दलदल में फंसने के कारण निकल नहीं पा रही थी तथा रंभा रही थी। समिति के कार्यकर्ताओं नेप्रयास किया पर दलदल से गाय को निकाल सके तो फिर से नगर पालिका की जेसीबी की मदद से गाय को बड़ी मशक्कत कर बाहर निकलवाया। बाहर निकालने पर उसकी हालत काफी गंभीर होने से पशु चिकित्सालय रमेश कुमावत को बुलाया गया तथा मौके पर उसका उपचार प्रांरभ कराया। तीन घंटे के उपचार तथा गाय को गुड़ बांटा खिलाने से गाय की हालत में सुधार हो सका। सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की सजगता से एक गांय को जिन्दा बचा लिया गया। इस पुनित कार्य में समिति संयोजक अत्तू खां कायमखानी के अलावा अशोक शर्मा, अनिल सेन, फिरोज खां, सदीक खां कायमखानी, महिला श्रमिक कैलाशी मेघवाल, रूकमा नायक, लाली नायक, गीता नायक, जेसीबी चालक शकुर मोहम्मद मौजूद रहे। तीन दिन से फंसी गांय को बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल कर उसे जिन्दा बचा लेने पर शहर वासियों ने समिति कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है।
0 टिप्पणियाँ