Ticker

6/recent/ticker-posts

स्व.भारती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किये

अजमेर। बाबा हरदयाल साहिब दरबार डिग्गी ठठेरा चौक के संत स्वामी अशोक गाफिल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  इस संसार में आने वाले हर जीव प्राणी के साथ साथ संतो महात्मओ को भी नश्वर देह को त्यागना पड़ता है इसलिए देह त्यागने पर विचलित नहीं होना चाहिये और कहा कि यह परमात्मा की बनाई गई रचना का भाग है। अजय नगर स्थित दरबार साहिब श्री राम विश्व धाम अजय नगर स्थित स्वामी रामदास आश्रम की भारती उदासी के स्वर्गवास पर  गद्दीनशीन महंत संत स्वामी अर्जुनदास एवं संत कंवरराम कॉलोनी फायसागर रोड के महंत स्वामी ईश्वरदास के सान्निध्य में हिल टॉप आश्रम अजयनगर में साधू समाज एवं श्रद्वालुओ की ओर से  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर सिन्धी साधू समाज के जतोई दरबार संत फतनदास,बाब हरदयाल दरबार के संत अशोक गाफिल, प्रेम प्रकाश मंडल के स्वामी माधवदास दरबार आदर्श नगर के संत नारी दादा, ईश्वर गोबिन्द धाम संत कंवरराम कॉलोनी के सन्त स्वामी ईश्वरदास, वैशाली नगर प्रेमप्रकाश आश्रम स्वामी बसंत राम दरबार के संत स्वामी राजूराम, निर्मल धाम झूला मौहलला के संत आतमदास, हाथीराम धाम किशन गुरनानी मौहल्ला के भगत राधूराम, दरबार साहिब श्री राम विश्व धाम अजयनगर झूलेलाल कॉलोनी के महंत स्वामी अर्जुनदास, संत निर्मलदास, प्रकाश उदासी, अजय नगर के पार्षद मोहन लालवानी, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी, कुन्ती देवी, नरेन शाहनी भगत, भीष्म मोदियानी, योगेश शर्मा, नानक गजवानी, रमेश लालवानी, तरूण टिक्यानी, जानू गजवानी सहित हजारो  श्रद्धालुओं ने  श्रद्धासुमन अर्पित किये और दो मिनट का मोन धारण कर दिवंगत आत्मा की मुक्ति का प्रार्थना की।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ