Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अन्तर्गत महिला जागरूकता रैली का आयोजन

अजमेर।  मंडल सहित संपूर्ण भारतीय रेलवे में 1 मार्च से 10 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अजमेर मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अजमेर स्टेशन पर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान और सशक्तिकरण संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं की सुरक्षित रेल यात्रा, पल्स पोलियो, कोरोना वायरस, महिला हेल्पलाइन न. आदि के बारे में भी विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया। रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मंडल की महिला रेल कर्मचारिओं, स्काउट व गाइड संगठन की गाइड, रेल सुरक्षा बल की महिला जवानों, महिला सफाई कर्मचारी व वेंडर्स सहित 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ