Ticker

6/recent/ticker-posts

3 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा चलाई जा रही मुहीम गौ सारथी में पंचशील स्तिथि नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता का पूजन कर 3 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया गया।  
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की जन सहयोग से चलायी जा रही मुहीम में सुनील गर्ग, चाँदकरण अग्रवाल संरक्षक अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन अजेमर एवं श्री महारवीर प्रसाद गौतम मंदिर महंत, प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदारगेट अजमेर की ओर से गौ माता का पूजन कर  वहां रहने वाली  गौ माता को गत 2 दिवस में 3 ट्रॉली हरा चारा, गूढ़ एवं चना खिलाया गया।  इस अवसर पर श्री महावीर प्रसाद गौतम ने कहा की गौ माता का पूजन हमारे हिन्दू धर्म में सर्वमान्य है।  किसी भी शुभ कार्य, अनुष्ठान या यज्ञ में गौ माता का पूजन करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है।  किन्तु आज गौ माता की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है।  सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा गौ माता को भोजन करवाने हेतु मुहीम गौ सारथी चलायी जा रही है यह निश्चित रूप से हमारे हिन्दू सनातन धर्म के अनुरूप है।  सारथी मुहीम से जुड़े सभी गौ सेवक साधुवाद के पात्र है।  
कार्यक्रम में चाँदकारन अग्रवाल,धीरज अग्रवाल, योगेश गौतम, देवेंद्र गुप्ता, पलाश गौतम, विन्दु गौतम, भावना,  पार्थ गौतम, के के शर्मा, प्रवेश मित्तल सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ