Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व वेटलैंड दिवस : वन्य जीवों एवं पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी - उप वन संरक्षक

अजमेर। उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने कहा कि वन्य जीवों एवं पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। 


उप वन संरक्षक रविवार को मास्टर्स अकादमी में वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वेटलैंड दिवस पर वेटलैंड एवं बायोडायर्वसिटी विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को  संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि समय के साथ पर्यावरण का ध्यान नहीं रखने से अनेक विपरित परिस्थितियों का सामना करना पडता है। पर्यावरण असंतुलन के कारण बाढ़, जल आपूर्ति, पर्यटन एवं आजीविका के साधन प्रभावित होते है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने का प्रयास करें। 


उन्होंने कहा कि वन्य जीवों को बचाना एवं उनका ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए भी हम सभी को जागरूक रहना होगा। उनके लिए भी पर्यावरण एवं वातावरण का बहुत महत्व है। इसकी विपरित परिस्थिति में  वन्य जीवों का जीवन भी कठिनाई में आ जाता है। इसके लिए भी हमें ध्यान देने की जरूरत है। आज के इस विष्व वेटलैंड दिवस पर हम सभी को अपनी सोच बनानी होगी कि हम पर्यावरण संतुलन के लिए यथा संभव कार्य करेंगे।


इस मौके पर उप वन संरक्षक ने सभी को पर्यावरण संतुलन बनाये रखने तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। समारोह में मास्टरर्स अकादमी के प्रबंधक एवं वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ