Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन ने किया गरीब कन्या के विवाह में सहयोग

अजमेर। भगवान गंज निवासी गरीब कन्या के विवाह में सिंधी युवा संगठन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया है। संगठन ने वैवाहिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं ब्लैंकेट, अटैची, माता की तस्वीर और विवाह सामग्री के लिए ₹10000 नगद आर्थिक सहयोग अन्य जरूरी सामग्री प्रदान कर गरीब कन्या के विवाह में भागीदारी निभाई है। संगठन के कार्यकर्ता भगवान गंज निवासी विनोद मंगानी (सोनू) को जैसे पता चला वही की निवासी गरीब कन्या को विवाह में आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने संगठन के कार्यकारिणी सदस्य को इस कि जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्यों ने सेवा कार्य को तत्परता पर लिया। संगठन के संरक्षक कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया संत स्वामी हिरदाराम कहते थे पराई कन्या का विवाह कराने पर आपके परिवार में सुख शांति का विस्तार होगा। 


इस सेवा कार्य में संगठन के अध्यक्ष कुमार लालवानी ,सचिव गौरव मिरवानी, नवीन पारवानी, विजय तोलानी, सूरज सत्यनी आदि सदस्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ