Ticker

6/recent/ticker-posts

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन को बधाइयों का तांता

अध्यक्ष जैन ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को बताया बधाई का हकदार


अजमेर। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के अध्यक्षीय कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज कांग्रेस कार्यालय में बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। शहर कांग्रेस कमेटी सहित देहात कांग्रेस ने नेताओ ने जैन को मालाओं से लाद दिया। केसरगंज स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भी जैन के समर्थको की खासी भीड़ रही।


अपने चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण  करने पर इसका श्रेय पीसीसी चीफ सचिन पायलट को देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया था उसे उन्होंने सभी को साथ लेकर काम करते हुए पूरा किया है और निर्भिक, ईमानदार कांग्रेस के सैनिक की तरह अपने दायित्यों को निभाते रहेंगे।


अध्यक्ष जैन ने इस दौरान बातचीत करते हुए कहा कि निकट खड़े नगर निकाय के चुनावों में जल्द ही शहर कांग्रेस कमेटी अपनी पुख्ता रणनीति के साथ जनता की सेवा के लिए चुना मैदान में उतरेगी।


शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जैन ने बताया कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने जन हित के अनेक कार्यो से प्रदेश की जनता के दिल मे जहाँ जगह बनाई है। वही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री सचिन पायलेट ने कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को भी पार्टी की मुख्य धारा में शामिल कर पार्टी और सरकार को मजबूत किया है। जैन ने कहा कि चार वर्ष के सफल कार्यकाल का पूरा श्रेय उनकी टीम का है जिसने जनता के बीच जाकर कांग्रेस की रीति-नीति से आमजन को जोड़ा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ