Ticker

6/recent/ticker-posts

संत रविदास की जयंती मनाई

पुष्कर। पुष्कर के माली मंदिर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने संत रविदास जयंती मनाई। जिसमें भाजपा जिला देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह रावत ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा और विधायक सुरेश सिंह रावत ने संत रविदास की जीवनी पर अपने विचार प्रकट किए और उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलने का सभी को संकल्प दिलाया। 


इस अवसर पर एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन गोयल, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमर चंद सांखला, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन लाल सांखला, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, पालिका उपाध्यक्ष  शिवस्वरूप महर्षि, पार्षद धर्मेंद्र नागौरा, रोहन बाकोलिया, कैलाश छीपा, विष्णु सेन, मुकेश कुमावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर पाराशर, हेमराज तेजी, पूर्व पार्षद सुखराम मट्टू, गजेंद्र बोकोलिया, बुड्ढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष संपत सुवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ