Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व, शिव मंदिरों में हुए अनेक धार्मिक कार्यक्रम

पुष्कर। तीर्थनगरी पुष्कर में शुक्रवार को हर्ष उल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया तो वही विभिन्न शिव मन्दिरों में विशेष सजावट के साथ गुरुवार रात्रि में भक्तों द्वारा भव्य जागरण एवं भजन संध्या हुई।


पुष्कर में स्थित 108 महादेव अतमटेश्वर महादेव नीलकंठ महादेव सिद्धेश्वर महादेव सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के  विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष सजावट कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 
मालियान नवयुवक मंडल एंव समिति व क्षत्रिय कुमावत समाज  की तरफ से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा दो दिवसीय कार्यक्रम में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
 
इसके अलावा 11 फुट के शिवलिंग चित्रकूट धाम पर भी कई विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकूट धाम के संत पाठक महाराज ने बताया कि दो दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तों द्वारा अभिषेक सहस्त्रधारा शाम को 4 से 6  बजे तक भजन कीर्तन और शाम को 6 बजे अलौकिक अद्भुत भस्म स्नान महाआरती का आयोजन हुआ। इस बार भारी भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा सर्वधर्म के साधु संतों सहित इस बार अजमेर जिले की कई स्कूलों के बच्चे भी महाशिवरात्रि के अवसर पर सहस्त्रधारा और अभिषेक किया।


इसी प्रकार ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में 19 फरवरी से शुक्रवार तक अंतराष्ट्रीय सन्त गोविंद देव गिरी महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया तो वही शुक्रवार को भी कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अलसुबह से ही शिव मन्दिरों में भक्तों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई जो देर शाम तक भक्तों ने भगवान शिव की सहस्त्रधारा ओर अभिषेक किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ