Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक गुंजल का गुर्जर समाज ने किया स्वागत

समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में युवा अग्रणीय रहे - गुंजल


भीलवाड़ा। कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल गुरुवार को डाक बंगले में तहसील श्रेत्र के  गुर्जर समाज के लोगों से समाज उत्थान को लेकर बैठक लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
              
गुंजल ने युवाओं से कहा कि भारत में तेजी से आर्थिक और राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जब आर्थिक और राजनीतिक बदलाव होते हैं तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।
           
इस मौके पर गुर्जर समाज के तहसील अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, अशोक धाभाई, भोजा, शंकर, अक्षय गुर्जर, मुकेश धाभाई, बाबूलाल, बालकिशन, मगना गुर्जर सहित तहसील क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व गुर्जर समाज के लोगों ने गुंजल को साफा बंधवाते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।


भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले गुंजल इसी दौरान गुंजल डाक बंगले में भाजपा के मंडल एवं ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर, नगर मंडल महामंत्री खुशीराम आचार्य, जीएसएस अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता मोहन गुर्जर आदि उपस्थित थे।


मूलचन्द पेसवानी - भीलवाड़ा
9414677775


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ