Ticker

6/recent/ticker-posts

’’खरमोर संरक्षण-किसान चौपाल’’ आयोजित

अजमेर।  राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड, बीएचएनएस इण्डिया एवं वन विभाग, अजमेर के सौजन्य से वन मण्डल, अजमेर द्वारा रेंज नसीराबाद के अधीन ग्राम माधोपुरा शोकलिया में बुधवार को ’’खरमोर संरक्षण-किसान चौपाल’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
     
समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (तेन्दू पत्ता) राजस्थान जयपुर श्रुति शर्मा द्वारा खरमोर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के द्वारा ही मीटिंग कर पर्यटन के नियम तय करने पर जोर दिया। वही अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन सुरक्षा) अरिजीत बनर्जी ने कहा कि सोसायटी/फाउण्डेशन का गठन किया जाकर पक्षी प्रेमियों के लिये खरमोर को देखने का समय एवं कितनी दूरी से देखा जाये, यह तय करने का अधिकार सोसायटी/फाउण्डेशन को ही दिया जाये।
     
इस मौके पर वैज्ञानिक सुजित नरवड़े द्वारा खरमोर के आवास एवं संरक्षण में ग्रामीणों का सहयोग की जानकारी दी। वन संरक्षक, अजमेर डाॅ. सी.आर. मीणा द्वारा जन सहयोग से खरमोर के संरक्षण पर बल दिया गया। उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने कहा कि जिले के परिपेक्ष्य में खरमोर के संरक्षण एवं आवास क्षेत्र बढ़ाये जाने हेतु किसानों के सहयोग का नितान्त आवश्यक बताया। घनश्याम गुप्ता द्वारा खरमोर संरक्षण से सम्बन्धित प्रोजेक्ट तैयार करते समय सम्बन्धित सभी विभागों एवं स्थानीय किसानों का भी सहयोग लिये जाने पर बल दिया गया। डॉ. शक्तिप्रताप सिंह, पंचायत समिति सदस्य द्वारा क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा खरमोर के संरक्षण में किये जा रहे प्रयासों एवं उनकी आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा खरमोर क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने पर सम्बन्धित विभागों से सहायता करने का निवेदन किया गया तथा जैविक खेती के लिये रिजर्व प्राईस तय किये जाने की जरूरत बताई।
    
इस किसान चौपाल कार्यक्रम में करीबन 400 से भी अधिक किसान उपस्थित थे। श्री नाथूलाल कुम्हार, सरपंच रामसिंह चौधरी, विजेन्द्रसिंह, गोगा जाट, रामा प्रजापत, गोवर्धनसिंह आदि के द्वारा सम्बोधन किया गया एवं ग्रामीणों की तरफ से क्षेत्र में खरमोर संरक्षण का आश्वासन दिया गया। ज्ञानदाता पब्लिक स्कूल, शोकलिया के द्वारा खरमोर पर आधारित लोक गायन एवं नुक्कड़ नाटक एवं मंचन किया गया। रामविलास जांगिड़, प्रधानाचार्य व  अशोक शर्मा व रतन शर्मा, खरमोर संरक्षण का नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों को भी सहभागिता के प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।
     
इस किसान चौपाल में किसानों से खरमोर के संरक्षण एवं जनजागृति पर चर्चा की गई। खरमोर के आवास संरक्षण एवं खरमोर मित्र फसलों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी आगन्तुकों को ’’खरमोर संरक्षण-किसान सम्मेलन’’ की एक बुकलेट निःशुल्क दी गई।  श्री राजेश कुमार जैन, मुख्य वन संरक्षक, अजमेर द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।
     
कार्यक्रम में श्रुति शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (तेन्दू पत्ता) राजस्थान जयपुर, अरजीत बनर्जी, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन सुरक्षा) राजस्थान जयपुर, राजेश कुमार जैन, मुख्य वन संरक्षक, अजमेर, सी.आर. मीणा, वन संरक्षक, अजमेर, डॉ. मनोज माथुर, उपनिदेशक, राजकीय पशु प्रजनन केन्द्र रामसर, डॉ राघवेन्द्र (कृषि वैज्ञानिक) कृषि वानिकी केन्द्र, अजमेर, सुजित नरवड़े, (बीएचएनएस वैज्ञानिक), डॉ भवानीसिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, घनश्याम गुप्ता, उप वन संरक्षक (पी एण्ड एम), अजमेर, लोकेश कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक, अजमेर, अमरसिंह चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनगढ़, जितेन्द्र सिंह राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी, नसीराबाद एवं अजमेर वन मण्डल के अधीनस्थ स्टॉफ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार जोशी, सी.ओ. स्काउट अजमेर द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ