Ticker

6/recent/ticker-posts

झरनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को महाआरती व भंडारे होगा आयोजन

पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के तत्वावधान में होगा आयोजन


अजमेर। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मंगलवार 11 फरवरी को महाआरती एवं पूजन के पश्चात आम भण्डारे-लंगर का आयेाजन किया जायेगा। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के  महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में झरनेश्वर महादेव मन्दिर मंडल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी तथा झरनेश्वर महादेव मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियो द्वारा पूजा अर्चना एवं महाआरती की जायेगी।


इस अवसर पर सिन्धी भगत मंडली के भगत हून्दलदास के द्वारा भक्तिरस के कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जायेगी। जिसमे भोले की महिला, झूलेलाल की महिमा, झरनेश्वर महादेव की महिमा के भजन गीत एवं महिमा सहित सत्संग प्रवचन प्रदान किये जायेगें। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल की कमेटी के भैरू भाई धनवानी,अगन प्रकाश छबलानी अध्यक्ष नारी भाई देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी, हरू छत्तानी, गुल छत्तानी, दौलतराम खुशालानी, हरीश कुमार, बच्चू हरवानी, पंजू भाई देवानी, टेउंमल धर्मवानी, थांवरदास नवलानी सहित अन्य सेवाधारी दल के सदस्यों के दल द्वारा भण्डारे एवं पूजा अर्चना में सेवाऐं प्रदान की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ