Ticker

6/recent/ticker-posts

झरनेश्वर महादेव मंदिर में मकराना एसडीओ कमल आसूदानी का किया अभिनंदन 

लेडिज क्लब द्वारा सेवाऐ प्रदान की गई
       
पूज्य सिंधी पंचायत एव झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई 
            
अजमेर। पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर सिंधी मंडल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर महाआरती एवं पूजन एव आम भण्डारे की प्रसादी का आयेाजन किया गया। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मकराना के एसडीओ कमल आसूदानी का मुख्य अतिथि के रूप में जोड़े से सपरिवार माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में सिंधी संगीत लेडिज क्लब एवं पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो ने नाचकर झूमकर अनेक भजनो की प्रस्तुति दी। महाशिवरात्रि कार्यक्रम उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी ने बताया लंगर भंडारे की व्यवस्था दिन भर जारी रही।


पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल की कमेटी के भैरू भाई धनवानी, अगन प्रकाश छबलानी, अध्यक्ष नारी भाई देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी, हरू छत्तानी, गुल छत्तानी, काजल जेठवानी, लता राजवानी, वर्षा माखीजानी, कुसुम मोटवानी, जानू गजवानी, दीपा पारवानी, सागर मीणा, मनोज झामनानी, नानक गजवानी, लोकेश मिश्रा, गिजेश गोयल, सौरभ शर्मा, दौलतराम खुशालानी, हरीश कुमार, बच्चू हरवानी, टेउंमल धर्मवानी, थांवरदास नवलानी सहित अन्य ने सेवाऐं प्रदान की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ