Ticker

6/recent/ticker-posts

जय जगत 2020 पदयात्रा : महात्मा गांधी का संदेश दे रही अंतर्राष्ट्रीय पदयात्रा का भव्य स्वागत

अजमेर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली से जिनेवा तक शांति पदयात्रा जय जगत  2020 का आज जयपुर रोड पर भव्य स्वागत किया गया ।


महात्मा गांधी के आपसी सौहार्द शांति अहिंसा जलवायु परिवर्तन लैंगिक समानता गरीबी उन्मूलन का संदेश  दे रही यात्रा पदयात्रा में आज डॉ. बनय सिंह ब्रेजी जॉनसन एवं श्रुति पार्थ अजमेर पहुंची। पदयात्रा के सदस्य ब्रेजी जॉनसन ने बताया की 2 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के राजघाट से प्रारंभ होकर पदयात्रा 2 अक्टूबर 2020 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समाप्त होगी पदयात्रा में 50 पदयात्री 365 दिनों में 10000 से भी अधिक किलोमीटर की पदयात्रा कर विश्व में गांधी ही भविष्य है का संदेश देंगे। 


जय जगत पदयात्रा का आज अजमेर से किशनगढ़ पदयात्रा के दौरान जयपुर रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुन्ना लाल अग्रवाल डॉ. सुनीता पचौरी पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डॉ. एलके व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पुरोहित भरत गोयल छात्र नेता लोकेश चारण अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन शिक्षक नेता विजय सोनी कर्मचारी नेता अजय बंसल सुशीला गहलोत ने स्वागत किया। जय भारत पदयात्रा की ब्रेजी जॉनसन ने पदयात्रा की विस्तृत जानकारी दी एवं गांधीजी के संदेश को  युवा एवं छात्र पीढ़ी में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ