Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. हवा सिंह घुमरिया होंगे अजमेर रेंज आईजी

अजमेर।  राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की प्रक्रिया जारी है। आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हाल ही में किए तबादलों के बाद अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर 3 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है।  कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर अजमेर रेंज के आईजी संजीव कुमार नर्जरी के स्थान पर डॉ. हवा सिंह घुमरिया को लगा दिया है। संजीब नर्जरी को आईजी आर्म्ड बटालियन  लगाया गया है। वहीं अब तक एपीओ चल रहे आईपीएस पी. रामजी को आईजी कानून व्यवस्था जयपुर में लगाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ