Ticker

6/recent/ticker-posts

बारहठ महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भारत में शिक्षा का प्रवाह, ऐतिहासिक शिक्षा का संरक्षण, समर्पण रुक गया तो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता - प्रहलाद गुंजल


भीलवाड़ा। शाहपुरा के श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहपुरा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पारीक ने बताया कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  प्रहलाद  गुंजल पूर्व विधायक कोटा उत्तर थे तथा अध्यक्षता डॉ हरमल रेबारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा ने की। निर्मला यदुवंशी, रेखा तेली और सोनम तिवाडी ने सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की। दीप प्रज्वलन के बाद ममता बलाई द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। प्रो. मधु दरगड़ ने महाविद्यालय की उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


भाजपा के जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने पुरस्कार वितरण समारोह को शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरणादायक देने वाला बताते हुए उसके पारम्परिक मूल्यों की स्थापना, गुरूनिष्ठा,भारत की विरासत व संस्कृति का संरक्षण, युवाओं में राष्ट्र भक्ति के जागरण पर बल दिया।


मुख्य वक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ने पुस्तकालय की प्रशंसा करते हुए अपने को छात्रहित के लिए सदैव तत्पर बताया। अनमोल पाराशर, जिला अध्यक्ष, भाजपा ने भारत को सर्वाधिक युवाओं का देश बताते हुए महाविद्यालय द्वारा युवाओं के चरित्र निर्माण को  महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार रेखा तेली एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार बजरंग कुमार मारू को प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थियों ने इन्टरनेट पर उपलब्ध अश्लील वेबसाइट व साहित्य न देखने की शपथ ली।


छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित कुमार पारीक ने महाविद्यालय की समस्याओं को उठाने व सुलझाने में सहयोग देने के लिए विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पत्रकारों, सहयोगियों एवं प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। प्रो. मूलचन्द खटीक ने मायड़ भाषा ‘ धण मायड़ जापै गरब करै’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्र म के अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. हरमल रेबारी ने रामायण और महाभारत के महत्वपूर्ण संदर्भाें पर प्रकाश डालते हुए दोनों आर्ष काव्यों के श्रेष्ठ चरित्रों से प्रेरणा लेने की सीख दी और मायड़ भाषा राजस्थानी का महात्म्य बताते हुए राजस्थानी भाषा में कविता प्रस्तुत की।


इस अवसर पर अध्यक्ष सहकारी समिति शाहपुरा राजेन्द्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लोकेश खण्डेलवाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा भाजपा दीपक पाराशर, युवा नगर मण्डल प्रभारी भाजपा शाहपुरा नारायण गुर्जर एवं अशोक बोहरा, सरपंच राज्यास, सत्यनारायण भील, प्रवीण सुखववाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बंशीलाल कुमावत, आसाराम धाकड़ एवं अभिषेक कलाल, छात्रसंघ महासचिव रेखा तेली, छात्रसंघ संयुक्त सचिव नेहा पारीक एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्र म का संचालन डाॅ. पुष्करराज मीणा और प्रो. मूलचन्द खटीक ने किया। छात्रसंघ अधिष्ठाता प्रो. रामावतार मीना ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा आयोजित पूरे वर्षभर गतिविधियों में श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने शिक्षा का सहारा लेकर राजनीति करने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि शिक्षा का सहारा लेकर राजनीति के अखाड़े खोल रखे हैं। गुंजल ने कहा कि भारत में शिक्षा का प्रवाह, ऐतिहासिक शिक्षा का संरक्षण, समर्पण रुक गया तो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। 


छात्र संघ अध्यक्ष सुमित पारीक ने संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को कहा कि शाहपुरा की शिक्षा का स्तर देश के सबसे उच्च कोटि तक पहुंचना चाहिए। शिक्षा से ही भारत देश को दुनिया में सम्मान मिला है और शिक्षा भारत की ऐतिहासिक धरोहर है। कार्यक्रम में  महाविद्यालय द्वारा आयोजित पूरे वर्षभर गतिविधियों में श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अच्छे व्यवहार और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने को लेकर पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से छह श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। जिनमें शैक्षणिक, खेल और कलाओं में उत्कृष्टता, स्कूल प्रदर्शनियों में भाग, बहस और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना शामिल है।


मूलचन्द पेसवानी - भीलवाड़ा
9414677775


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ