Ticker

6/recent/ticker-posts

30 हजार किलोमीटर की साइकल यात्रा पर निकले चंद्रकांत होदेपल्ली का अजमेर में स्वागत

नारी उत्पीड़न को लेकर निकले अभियान पर


अजमेर। तेलंगाना निवासी चंद्रकांत होदेपल्ली नारी उत्पीड़न अभियान के तहत 210 दिन में तीस हजार किमी की साइकिल यात्रा पूरी करने के मिशन के तहत अजमेर पहुंचे। जहां उनका अजमेर साइक्लिंग कम्युनिटी एवं लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा स्वागत किया। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले एवं सीमित संसाधनों के साथ 30,000 किमी की साइकल यात्रा पर निकले चंद्रकांत होदेपल्ली का जज्बा बुलंद है। अब तक सात हजार किमी की यात्रा कर अजमेर पहुंचे चंद्रकांत ने अपने अनुभव शेयर किए। अपनी साइकल यात्रा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज देश मे नारी उत्पीड़न एवम बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से उनका मन व्यथित हो गया था। इसके लिए आमजन को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले है। अजमेर आगमन पर ललित नागरानी, गजेंद्र पंचोली, राजेन्द्र गांधी, सिद्धार्थ गोयल, नितिन जैन, प्रशांत खेमानी, कपिल माहेश्वरी, भरत तुलसानी, विवेक चौधरी, रिंकी जैन सहित अन्य ने साइकिल यात्री का स्वागत किया। अगले पड़ाव की ओर जाते हुए उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 30 हज़ार किमी की यात्रा पूरी करने पर चंद्रकांत का नाम जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ