Ticker

6/recent/ticker-posts

जरूरतमंद की मदद करने से आनंद की अनुभूति होती है - सेंगवा

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के विशेष अधिकारी परीक्षा अरविंद सेंगवा ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने से आनंद की अनुभूति होती है और निर्धन एवं असहाय कि मदद करने के लिए समर्थ व्यक्ति को हमेशा आगे रहना चाहिये। 


सेंगवा जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति  के मुख्य संरक्षक रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार आतेड की बगीची में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे।
उन्होंने कहा की दरिद्र की सेवा  ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर ने कहा की जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए । उन्होंने कहा कि समाज में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आतंकी बगीची में निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को दोस्तों एक लोगों को कंबल गर्म वस्त्र एवं स्वेटर वितरित  कर राहत प्रदान की  कंबल एवं गर्म वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे से खुशी झलक पड़ी। 


इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश कुमार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल महासचिव शिव कुमार बंसल युवा कांग्रेस अजमेर शहर के अध्यक्ष नवीन कच्छावा के नेतृत्व में 201 कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरित किए गए। 


इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान जाटव महासभा के अध्यक्ष सौरभ यादव विनोद नकवाल विष्णु गौड़ सूरज हरियाला जगदीश सुनारीवाल मुकेश मेट दामोदर पवार मनीषा मीणा ज्योति करवानी आदि ने उपस्थित थे समारोह का संचालन दीनदयाल पवार ने किया। 


जवाहर फाउंडेशन, पूर्वांचल जन चेतना समिति प्रिंस सोसाइटी द्वारा आज प्रातः राती डांग स्थित ईदगाह रोड पर 101 निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र एवं कंबल वितरित किए गए। 
अजमेर लोकसभा क्षेत्र से  कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला का जन्मदिन आज कांग्रेसियों ने धूमधाम से केक काटकर मनाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पुरोहित महामंत्री डॉ. जीएस बुंदेला शहर अध्यक्ष डॉ. मयंक सुभम डॉ. सुरेश गर्ग गजेंद्र बोहरा आदि ने केक काटकर जन्मदिन मनाया एवं झुनझुनवाला की दीर्घायु की कामना की। श्री नगर रोड पर अजमेर  लोकसभा  क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी  रिजु झुनझुनवाला  का जन्म दिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया व पोषवडा वितरण किया गया। 


इस अवसर पर शहर काँग्रेस के अध्यक्ष  विजय जैन  रजनीश वर्मा, मुजफ्फर भारती,  श्याम प्रजापति, दयानंद चतुर्वेदी, अभिलाषा विशनोई,  अंकुर त्यागी ,  मनीष सेठी, महेन्द्र कटारिया , सोना धनवानी, दिनेश के शर्मा,  लक्ष्मी बुनदेल,  मनोज सोनी, सौरभ यादव, अशोक महावर, मोनु, धर्मेद्र शर्मा, पवन ओड, सुनील लारा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ