Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनारायण जयंती पर गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा

घूघरा गांव से भूनाबाय तक कलश यात्रा का आयोजन
अजमेर। भगवान श्री देवनारायण की 1108वीं जयंती पर गुर्जर समाज ने शोभायात्रा निकाल कर अपने आराध्य को याद किया। घूघरा गांव से भूनाबाय मन्दिर तक हजारों गुर्जरो ने पदयात्रा की एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
     
श्री देवनारायण जयंती पर अन्र्तराष्ट्रीय महंत सुरेशदा महाराज आसीन्द, महंत दयालनाथ महाराज पुष्कर व शत्राुघ्न  महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रतिवर्ष निकली जाती है। शोभायात्रा व कलश यात्रा सुबह 9 बजे श्री तेजाजी मंदिर घूघरा से रवाना हुई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। कलश यात्रा के साथ बेण्ड बाजे व ढोल के साथ हजारों की संख्या में पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे चल रहे थे। कलश यात्रा श्री देवनारायण मंदिर भूणाबाय कांकरिया पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ। 


इस अवसर पर कलश यात्रा में सभी साधु संतो व महानुभावों का मंदिर समिति की ओर से मालाएं, साफा एवं शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व मेवाराम   पुजारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, ओमप्रकाश डोई, भोमराज गुर्जर, भेरूलाल गुंजल, गणेश ओई, वीर गुर्जर, धीरज गुर्जर, किशनलाल कटारिया, लाला राम गुर्जर , जगन्नाथ चाड़ कर रहे थे। मंदिर पहुंचने पर सभी देव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ