जोधपुर। जालोरी गेट पास स्थिति बाबा शरण दास दरबार में पूज्य दादी सती माता की बरसी गुरुवार को भक्ति भाव, श्रद्धा से मनाई गई।
व्यवस्थापक ईश्वर और जयश्री ने बताया कि दादी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। गुरु ग्रन्थ साहिब का भी वाचन किया गया। ललिता गुरयानी व दरबार सेवादारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बाद आरती की गई।
0 टिप्पणियाँ