Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
9413761512 / 9610160966


मेष : मित्रों से मदद मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी।


वृष : स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार का माहौल भी बहुत खूबसूरत रहेगा।


मिथुन : धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा। आपकी तरक्की होगी। 


कर्क :  सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। दिन सामान्य रूप से बिताएं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।


सिंह :  व्यापार के सिलसिले में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।


कन्या : अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।


तुला : स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आप कुछ नया सीखेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।


वृश्चिक : आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। 
 
धनु  :  चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होगा। दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा।


मकर :  आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 


कुंभ :  कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी तनाव अगर आप परेशान चल रहे थे उससे भी अब छुटकारा मिलेगा ।


मीन :  दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। भाग्य आपके साथ रहेगा जिससे आपके कई काम बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ