Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 22 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
9413761512 / 9610160966


मेष : कर्ज समय पर चुका पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृष : नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्य टालें। मनोरंजन का समय मिलेगा।  


मिथुन : बुजर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम पूरे होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। खर्चे में वृद्धि हो सकती है।  


कर्क : चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धीरे-धीरे सब ठीक होगा। 


सिंह : आज कोई कोई आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।


कन्या : समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सोच समझकर कार्य करें लाभ होगा।
  
तुला : घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार ठीक चलेगा। 


वृश्चिक : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
धनु : स्वास्थ्य पर खर्चा होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नहीं लगेगा।


मकर : दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन का लाभ होगा।


कुंभ : परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनसे सुख की अनुभूति होगी। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है। 


मीन : आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे। खूब मेहनत करेंगे। धन लाभ का मौका भी आपके हाथ लग सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ