Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 14 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
9413761512 / 9610160966
मेष : घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।


वृषभ : पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। धन लाभ होगा। किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। मन में सच्‍ची कर्तव्‍यनिष्‍ठा बनाए रखें।


मिथुन : अचानक धन लाभ होगा। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। 


कर्क : सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से लाभ होगा। किसी भी कार्य को करेंगे तो सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी।


सिंह : आज किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं, यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें।


कन्या : कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा, मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। आज आपको मेहनत का फल अपेक्षा के अनुरूप मिलेगा।


तुला : कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए सम्पर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। धन संबंधी मामले का कोई कार्य आज आपका बन सकता है।


वृश्चिक : आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है। अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। आध्‍यात्‍म में रुचि और बढ़ेगी। गृहस्थी में सुख चैन रहेगा।


धनु : आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट, वाद-विवाद की संभावना है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यर्थ का तनाव हो सकता है। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।


मकर : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्‍त होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।


कुंभ : क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। धन लाभ होगा और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। दिन का लाभ आपको मिलेगा।


मीन : अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्‍तेदारों की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ