Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 12 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा 
आज आप किसी ऐसे स्थान की यात्रा कर सकते है जहां आप इससे पहले गए नहीं हो। पिछले कुछ समय से जो जीवन साथी से अनबन चल रही थी वह आज खत्म हो जाएगी। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
आज अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे है। आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा और शुभ काम हो सकता है। 


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
जो बीत गया है उस में बदलाव करना अब संभव नहीं है। आज दिन भर आप तरह तरह के विचारों में उलझे रहेंगे। आज आप अनेक योजनाएं बनाएंगे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
आज अचानक धन संबंधी कोई लाभ होने के संकेत है। आज अपने निजी जीवन और पारिवारिक जीवन पर आपको गंभीरता से विचार करना होगा।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न मांणकीय 
आज आपका दिन शुभ है। आज आपको कोई धन लाभ हो सकता है। लेकिन आज किसी भी प्रकार की कोई बड़ी जिम्मेदारी अपने ऊपर ना ले। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
आज आपका समय बहुत तेजी के साथ कटेगा हो सकता है कि आपको सोचने का मौका भी ना मिले। नोकरी और कार्य क्षेत्र में आज पदोन्नति या वेतन वृद्धि की कोई खबर आपको मिल सकती है। 


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
आज आप किसी मानसिक तनाव या परेशानियों का शिकार हो सकते है। लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होगा। जिंदगी के कुछ बीते हुए और यादगार पल आज आपको याद आ सकते है। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा 
आज भाग्य आपका साथ निभाएगा और आपको उत्तम फल देगा। आज आपके द्वारा किए गए कर्मो का भी आपको लाभ मिलेगा। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
आज आपको  असफलता ही मिलेगी। आज आप व्यापार और नोकरी में आगे बड़ने के प्रयासों को जारी रखेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। 
मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
आज आप उन बातों पर अधिक ध्यान दे जो आपके जीवन मे विकास के लिए जरूरी है। आज अपने मित्रों और सामाजिक संपर्कों पर ध्यान देना आपके लिए बहुत जरूरी है। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम 
आज आप अधिक धन खर्च कर सकते है इससे आप को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्राओं पर भी आज आपका अधिक धन खर्च होगा। आज आप के मन मे निवेश के नए विचार आ सकते है।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
आज भाग्य के क्षेत्र में आपकी स्थिति सक्रिय बनी हुई है। आज किसी पर  टीका टिप्पणी करने से आपको बचना होगा। अन्यथा कोई नया विवाद जन्म ले सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ